पौधा लगाकर विधायक ने किया शुभारंभ,फिल्टर व कीट का वितरण
भानुप्रतापपुर :- छत्तीसगढ़ शासन वन विभाग के द्वारा राज्य का प्रथम मियावकी तकनीक से विकसित मिनी फारेस्ट का उद्घाटन बुधवार विधायक भानुप्रतापपुर एवं विधानसभा उपाध्यक्ष के हाथों किया गया। इस दौरान सभी अतिथियों ने पौधे रोपित किये।
डीएफओ मनीष कश्यप ने बताया मियावकी विधि से रोपित प्लांटेशन छत्तीसगढ़ का पहला प्लांटेशन भानुप्रतापपुर में किया गया है जो माडल के रूप में है। ग्रामीणों को शुद्ध पेयजलापूर्ति के लिए आयरन वाले क्षेत्र में लगभग 5 सौ आयरन फिल्टर बाटे गए है और 5 हजार और बाटे जाने के लिए घरो को चिन्हांकित किया गया है। वही वन अधिकार हक का भी आज से शुरूआत किया गया है इस योजना से अतिक्रमण होना बंद होगा ग्रामीण स्वंय अपने क्षेत्र को सुरक्षित करेंगे। वन मंडल कार्यालय के डिपो में मियावकी पद्धति से प्लांट तैयार की गई है। इस प्लांटेशन के तहत जंगलो में पाए जाने वाले 20 से अधिक समस्त प्रजातियो सागौन, शीशम, कुल्लू, हर्रा बाहेर, मुंडी, करंज, बीजा, आंवला, शिशु, महुआ, बेल, बांस, बेर, जामुन, चार, गरुण, साल, इत्यादि पौधे रोपित किये गए।
इस अवसर पर श्री मंडावी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिना वृक्ष के जीवन एवं पानी नही है। जंगल नही तो हमारा वंशज भी नही रहेगा। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक पंचायत में विधायक निधि से 08 टेंट एवं 50 कुर्सी देने की घोषणा की है। वही महिलाओं को फ़िल्टर एवं दो युवकों को सांप पकड़ने का कीट वितरण किया गया। सुनील बबला पाढ़ी अध्यक्ष नगर पंचायत एवं ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस ने भी सभा को संबोधित किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रमुखरूप से सुनील बबला पाढ़ी अध्यक्ष नगर पंचायत भानुप्रतापपुर, जनकनंदन कश्यप उपाध्यक्ष छग किसान कांग्रेस, बीरेंद्र सिंह ठाकुर अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी भानुप्रतापपुर, बृजवत्ती मरकाम अध्यक्ष व सुनाराम तेता उपाध्यक्ष जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर एवं राजकुमार ठाकुर अध्यक्ष जनभागीदारी समिति शासकीय महाविद्यालय भानुप्रतापपुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार एसडीओ फूल सिंह मंच संचालन ढाल चंद साहू के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वन विभाग के रेंजर देवलाल दुग्गा, दिलीप सिन्हा, श्री ठाकुर अंतागढ़ एवं मुकेश नेताम सहित कर्मचारी एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।



