Monday, April 27, 2020

रेडक्रास टीम का जागरूकता अभियान

कोरोना वायरस, रेडक्रास टीम का जागरूकता अभियान
भानुप्रतापपुर।  भानुप्रातपपुर की रेडक्रास टीम  एसडीएम प्रेमलता मंडावी, एसडीओपी अमोलक सिंह ढिल्लो , प्रशिक्षु  डी.एस.पी  राहुल उइके के साथ ही आज सोमवार को मुख्य चौक के सभी मार्गो में स्थित किराना दुकान , फल दुकान , हार्डवेयर दुकान ,पेट्रोल पंपो , मेडिकल दुकानों ,में सोशल डिस्टेंसिंग , सेनेटाइजर का प्रयोग ,बेवजह घूमने पर पाबंदी , दोपहिया और चार पहिया वाहनों में नियत  संख्या में ही लोगो की बैठक व्यवस्था ,प्रतिबंधित दुकानों के खुलने पर कार्यवाही आदि को अभियान चलाया गया। बिना मास्क के घूम रहे और वाहनों में अधिक संख्या में बैठने/बैठाने वालो पर चालान काटा गया।  रेडक्रास ने सेनेटाइजर भी वितरित किया। पेट्रोल पंपो और दुकानों से अनुरोध किया गया कि मास्क विहीन लोगो को पेट्रोल/सामग्री प्रदान नही किया जावे एवम इस आशय की सूचना चस्पा करने का आग्रह किया गया। आज रेडक्रास वालेन्टियरों में टी.एस. ठाकुर , एस. एस. कोमरे , पारस उसेंडी , राजेश कुमार शर्मा ,लखन जुर्री , प्रेमलाल हुपेंडी शामिल रहे।

Wednesday, April 22, 2020

वनोपज का अधिक से अधिक लाभ ग्रामीणों को मिल सके-आर सी दुग्गा

मुख्यमंत्री का सपना छत्तीसगढ़ राज्य को मेगा फ़ूड पार्क बनाने की योजना। 

इमली प्रसंस्करण पर प्रशिक्षण आयोजित
              इमली प्रसंस्करण पर प्रशिक्षण आयोजित

भानुप्रतापपुर ।  पूर्व वन मंडल के अंतर्गत आज बुधवार को कार्यालय सभागार में 10 महिला स्व सहायता समूह के लगभग 100 महिलाओं को वरिष्ठ अधिकारियों एवं प्रोजेक्टर के माध्यम से इमली प्रसंस्करण के लिए प्रशिक्षण दिया गया। जहाँ पर कोरेन के चलते सोशल डिस्टेंस भी देखने मिला ।

आर सी दुग्गा वनमंडलाधिकारी पूर्व भानुप्रतापपुर ने
समूह की महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह आप लोगो के लिये आगे बढ़ने का बहुत बड़ा अवसर है। हमारे क्षेत्र के जंगल मे चार गुठली, महुआ,टोरा सहित कई प्रकार के वनोपज का भंडार होने के बावजूद भी इसका लाभ अन्य राज्य व व्यापारी वर्ग ले रहे है और हम आज भी वही के वही। राज्य सरकार के द्वारा वनवासियों का लाभान्वित करने के उद्देश्य से ही वन-धन योजना प्रारंभ की गई है इस कार्य को सफल बनाने पूरा प्रशासन लगा हुआ है ताकि वनोपज का अधिक से अधिक लाभ ग्रामीणों को मिल सके । 
उन्होंने कहा कि वन धन केंद्र के तहत गांव के चयनीत प्रशिक्षित
स्थानीय 10 महिला समुह के 100 से अधिक महिलाओ को इमली प्रसंस्करण कार्य के तहत  इमलीफूल बनाने का काम कर रही है, इसमें इमली बीज एवं इमली रेसा को भी अलग अलग करने का काम कर रही है। इमली फूल के प्रत्येक किला पर उन महिलाओं को शासन द्वारा 5 रुपये 50 पैसा निर्धारित की गई है। गरियाबंद, बालोद, धमतरी, नारायणपुर, पशिचम भानुप्रतापपुर जिला यूनियन स भी यहाँ पर हजारों क्विंटल इमली आने वाले है जिनका प्रसंस्करण का कार्य यही से ही किया जाना है। इस कार्य से ये महिलाएं लाखो रुपये कमा सकती है। वही आगामी दिनो में यहा पर चार गुठली पर भी कार्य करने की योजना बनाई जा रही है।
पी सिंग उप वनमंडलाधिकारी ने महिलाओं को बधाई देते हुए  कहा कि कार्य के दौरान एक दूसरे से एक मीटर की दूरी बनाए मास्क का उपयोग करे आप सुरक्षित रहेंगे तो देश सुरक्षित होगा और काम भी अच्छे से होंगे। इमली प्रसंस्करण कार्य योजना का शुभारंभ कल से किया गया है आज दूसरा दिवस है। कार्य को ओर अच्छे से किया जा सके ग्रेडिंग,आमदनी इसके लिये आज प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षण भी दिया गया है। 
 प्रदेश के मुख्यमंत्री का सपना है कि छत्तीसगढ़ राज्य को मेगा फ़ूड पार्क बनाने की है। इस कार्य की जिम्मेदारी आप लोगो के कंधों पर है। अपना समझ कर कार्य कीजिए निश्चित ही आप लोगो को इसका लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि इमली प्रसंस्करण के तहत महिला समूहो को प्रति किला 5 रुपये 50 पैसे तो मिलेंगे वही ग्रेडिंग,अनुपात मात्रा के साथ ही बोनस राशि की जानकारी दी। क्योंकि साफ सुखी ईमली फूल के पैकिंग कर अच्छे मूल्य पर विक्रय किया जायेगे। इनके अलावा इमली गुठली 13 रुपये प्रति किला व इमली रेसा का 3 से 4 रुपये के दर से बिक्री की जावेगी।

गौरव तिवारी कांकेर ने प्रोजेक्टर के माध्यम से समूहों को विस्तार पूर्वक से इमली प्रसंस्करण की जानकारी देते हुए कहा कि हमारे प्रदेश में वनोपज का भंडार होंने के बावजूद भी लाभ नही उठा पा रहे है। इमली संग्रहण की बात करे तो प्रदेश में अब तक 45 हजार क्विंटल का संग्रहण किया जा चुका है जिसमे 25 हजार क्विंटल  कोंडागांव, नारायणपुर व भानुप्रतापपुर से किया गया है। पहले वनोपज को उठाकर बेच देते थे लेकिन इस बार प्रसंस्करण कर अच्छे दामो पर बेचे जाने की योजना है।
इस अवसर पर  ललित दुबे     एसडीओ ,देव लाल दुग्गा वन परिक्षेत्र दुर्गुकोंदल मुकेश नेताम वन परिक्षेत्र भानुप्रतापपुर,कमल सिंह नरेटी उप परिक्षेत्र अधिकारी भानुप्रतापपुर सहित वन कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tuesday, April 21, 2020

नगर को सेनेटाइजर करते सीएमओ

नगर पंचायत साफ -सफाई के साथ लोगो को कर रहे जागरूक

            
ललित साहू सीएमओ नगर पंचायत भानुप्रतापपुर

भानुप्रतापपुर। नगर पंचायत भानुप्रतापपुर के द्वारा नगर कि स्वच्छता एवं गली मोहल्लों की सफाई के साथ ही सेनेटाइजर  किया जा रहा है। वही कोरोना वायरस के प्रति  लोगो को सजग रहने के भी अपील किया जा रहा है। इसीक्रम में आज मंगलवार को मुख्य सड़क मार्ग पर थाना के पास स्वयं सीएमओ एवं कर्मचारियों के द्वारा सेनेटाइजर किया गया।
  
           

इस संबंध में ललित साहू सीएमओ नगर पंचायत भानुप्रतापपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए नगर की साफ-सफाई व सावधानियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा।  सोमवार से ही नगर के सभी 15 वार्डो को सेनेटाइजर किया जा रहा है। इस कार्य मे समस्त कर्मचारी लगे हुए है। सेनेटाइजर का कार्य दो तीन चरणों मे आगे भी जारी रहेगा। पूर्व में दवा छिड़काव करने प्रत्येक घरों में लिक्विड दी जा चुकी है। वर्तमान में दवा का स्टॉक भी पर्याप्त मात्रा में है।
उन्होंने बताया कि स्वच्छता व सेनेटाइजर के साथ लोगो को घरों में रहने की अपील किया जा रहा है, यदि बाहर जाना अत्यंत आवश्यक हो तो एक-दूसरे पर कम से कम 1 मीटर की दूरी  बनाये रखे साथ ही मास्क अनिवार्य रूप से लगाये व खान-पान पर विशेष ध्यान रखे। 
              


सुनील बबला पाढ़ी अध्यक्ष नगर पंचायत भानुप्रतापपुर ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के
रोकथाम के लिए नगर पंचायत के द्वारा सतत प्रयास किया जा रहा। साफ-सफाई के साथ कर्मचारियों के द्वारा प्रत्येक वार्डो में सेनेटाइजर व दवा छिड़काव किया जा रहा है।

Saturday, April 18, 2020

वनोपज के बदले वनवासियों को राशन सामग्री


वनोपज के बदले वनवासियों को राशन सामग्री

राजेश रंगारी


भानुप्रतापपुर।  जे.आर.नायक मुख्य वन संरक्षक कांकेर वृत्त कांकेर,  आर.सी.दुग्गा वनमण्डलाधिकारी पूर्व भानुप्रतापपुर वनमण्डल एवं  पी.सिंह उप वनमण्डलाधिकारी भानुप्रतापपुर द्वारा भानुप्रतापपुर के मार्गदर्शन में परिक्षेत्र अधिकारी दुर्गूकोन्दल देवलाल दुग्गा द्वारा अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के माध्यम से दुर्गूकोन्दल परिक्षेत्र अन्तर्गत सुदूर गांवों में जहाँ किसी प्रकार के कोई किराना दुकान आदि नही हैं वहां पर लोगों के मांग अनुसार राशन सामग्री जैसे आलू, प्याज, साबुन इत्यादि सामान पहुँचाकर वहां लघु वनोपज क्रय कर रहे महिला स्व-सहायता समूहों को उपलब्ध कराया गया। लोगों के द्वारा लघु वनोपज जैसे इमली, महुआ आदि बेचकर उसी राशि से रोजमर्रा के सामान वहीं  पर खरीद कर उपयोग किया जा रहा है और वन विभाग को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया जा रहा है। आज तक दुर्गूकोन्दल परिक्षेत्र  के प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति लोहत्तर, कोण्डरूंज, कोड़ेकुर्से, कराकी, गोड़पाल, करकापाल में कार्यरत 20 स्व-सहायता समूहों को लगभग 10 क्विंटल आलू, 5क्विंटल प्याज एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराया गया है।

बीना मास्क लगाए लोगो से वसूले जुर्माना, कार्यवाही आगे भी जारी

बीना मास्क लगाए लोगो से वसूले जुर्माना, कार्यवाही आगे भी जारी

भानुप्रतापपुर। बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगो के खिलाफ आज शनिवार को  मुख्य चौराहे पर स्थानीय प्रशासन के द्वारा शक्ति दिखाते हुए चलानी कार्यवाही की गई। दोपहर 1 बजे तक लगभग 30 लोगो से 100-100 रुपये जुर्माना राशि वसूले गए व मास्क लगाने समझाईश दी गई। वही कल नगर के तीन किराना दुकानों से प्रतिबंधित सामान बेचे जाने पर 500-500 रुपये वसूले गए है। यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगा।
विदित हो कि कोरोना वायरस के बढ़ते महामारी को देखते हुए व इस संक्रमण बीमारी कि रोकथाम को लेकर प्रदेश सरकार के द्वारा विगत 23 मार्च से ही प्रदेश में लॉक डाउन व धारा 144 लागू कर दी गई है। लॉक डाउन का शासन-प्रशासन द्वारा कड़ाई से पालन किया जा रहा है।
लॉक डाउन के चलते लोगो को राहत मिल सके इसलिए दिन में निर्धारित समय सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक सब्जी, फल,दूध किराना दुकानो को खोले जाने की छूट दी गई है। वही कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम हेतु घरों में रहने व अत्यंत जरूरी कार्य हो तो मास्क लगाकर निकलने की सलाह दी गई। ऐसे में कुछ लोगो के द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगो को पहले समझाईश दिया गया था। वही अब ऐसे लोगों के खिलाफ स्थानीय प्रशासन के द्वारा सख्त होते हुए चलानी कार्यवाही की जा रही है। गत दिवस ग्राम पंचायत सम्बलपुर में भी बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगो के खिलाफ ग्राम पंचायत द्वारा चालान कार्यवाही की गई थी।
वही दूसरी ओर जिला प्रशासन कलेक्टर के द्वारा गुड़ाखु, तम्बाखू व गुटखा मादक पदार्थो पर प्रतिबंध लगाये गए है। यदि कोई भी दुकानदार यह सामग्रियां बेचे जाने पर कार्यवाही करने का आदेश दिया गया है। कल शुक्रवार को नगर के तीन दुकानों पर कार्यवाही की गई है। 
प्रतिबंध के बावजूद अब अधिकांश दुकानों में यह सामग्रियां नही मिल रहा है लेकिन कुछ दुकानदार आज भी ऐसे समानो का स्टॉक रखते हुए मूल्य से अधिक दर पर चोरी छिपे बेचे जा रहा है। कार्यवाही के दौरान स्थानीय प्रशासन के तहसीलदार आनन्द राम नेताम, सीएमओ  श्री साहू, थाना प्रभारी शशिकला उइके, नायाब तहसीलदार मोछदा देवांगन नगर पंचायत व पुलिस के स्टाप उपस्थित रहे।

डिस्टेंस पालन के प्रति अधिकारी गंभीर नही

 वायरस संक्रमण को देखते हुए प्रशासन द्वारा लोगों को अलग-अलग लगभग 1 मीटर की डिस्टेंस बनाये रखने की बात कही गई लेकिन आज चलानी कार्यवाही के दौरान आज मुख्य चौक पर एक ही जगह पर अधिकारी व कर्मचारी पास-पास बैठे दिखाई दिए।

Friday, April 17, 2020

वनवासियों के लिये वन विभाग का सराहनीय पहल

वनवासियों के लिये वन विभाग का सराहनीय पहल

समूह के माध्यम से उन्हें आवश्यक सामग्रिया उपलब्ध कराये जा रहे

भानुप्रतापपुर। प्रदेश में 23 मार्च से ही लॉक डाउन के चलते रोजमर्रा सामग्रियों की किल्लत बनी हुई है, वही सुदूर अंचल के क्षेत्रों में स्थिति ओर भी खराब हो गई है। व्यापारी भी समय का फायदा उठाते हुए निर्धारित मूल्य से अधिक दरों पर सामग्री बेच रहे है। इन परिस्थितियो ग्रामीणों को लाभवन्तित करने के उद्देश्य से वन विभाग के द्वारा सराहनीय पहल वनोपज क्रय करने वाले हितग्राहियों को उचित दाम पर जरूर की सामग्रियों उपलब्ध कराई जा रही है। ऐसा ही नजारा पूर्व वनमंडल भानुप्रतापपुर के परिक्षेत्र आमाबेड़ा में देखने को मिला है।

विदित हो कि वनवासियों को लाभवन्तित एवं उनके आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ही प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी वन-धन योजना हालही में शुरू की गई। योजना का क्रियान्वयन वन विभाग के स्व सहायता समूह के द्वारा संचालित किया जा रहा है।
विगत कुछ दिनों से ही कोरोना वायरस के चलते शहर ही नही अपितु ग्रामीण क्षेत्र भी लोग प्रभावित हो रहे है। बाजार बंद होने से जरूरत की सामग्रिया भी आसानी से नही मिल पा रहे है, यदि मिल भी रहा है तो वह भी कई गुना अधिक दाम पर बेच जा रहा है जिससे लोग परेशान दिखाई दे रहे है।  इन सभी बातों को देखते हुए  वन विभाग के द्वारा ग्रामीण सुदूर अंचल के वनवासियों के लिए जो वनोपज सामग्री क्रय कर रहे है उन्हें समूह के द्वारा निर्धारित मूल्य पर  रोजमर्रा के सामग्रिया  उपलब्ध कराए जा रहे है।

 इस संबंध में  अधिकारी आर सी दुग्गा वनमंडलाधिकारी पूर्व वन मंडल भानुप्रतापपुर से चर्चा के दौरान बताया कि करोना वायरस महामारी के कारण लॉक डाउन की स्थिति है, जिससे सुदूर ग्रामीण इलाकों में आलू प्याज व सब्जियों की बहुत ज्यादा किल्लत हो रही है जो उपलब्ध भी है उसे दुकानदारों के द्वारा मूल्य से अधिक रेट में बेचा जा रहे हैं जिसे देखते हुए हमारे स्व सहायता समूह के द्वारा  उन ग्रामीणों को जो वन उपज के बदले में आलू प्याज जैसे सब्जियों को   निर्धारित मूल्य दिया जा रहा है  यह सभी सब्जियां मार्केट से लेकर समितियों तक हमारे कर्मचारियों के द्वारा पहुंचाया जा रहा है।

Saturday, April 11, 2020

लघु वनोपज क्रय संग्रहण में तेजी लाने दिए गये दिशा निर्देश

लघु वनोपज क्रय संग्रहण में तेजी लाने दिए गये दिशा निर्देश

एसडीओ ने ली  प्रबंधक व पोषक अधिकारियों कि बैठक
भानुप्रतापपुर। लघु वनोपज क्रय संग्रहण में तेजी लाने  पी सिंग उप वनमंडलाधिकारी के नेतृत्व में शुक्रवार को परिक्षेत्र कार्यलय परिसर में बैठक आहूत की गई।बैठक में कोरोना वायरस महामारी के चलते हुए एक दूसरे से डिस्टेंस पर विशेष ध्यान दिया गया। मुकेश नेताम परिक्षेत्र अधिकारी भानुप्रतापपुर भी उपस्थित रहे।
विदित हो कि राज्य सरकार के द्वारा वनांचल क्षेत्र के लोगो को लाभावन्ति करने व उनके आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ही वनों से प्राप्त लघु वनोपज सामग्रियों को समर्थन मूल्य में जिला वनोपज सहकारी संघ के माध्यम से खरीदी किये जाने है। 
जिनमे हर्रा प्रति किलो मूल्य 15, साल बीज 20, इमली 31, चिरौंजी गुठली 109, महुआ बीज टोरो 25, कुसमी लाख 225, रंगीन लाख 150, कालमेघ 37, बहेड़ा 17, नागर मोथा 27, कुल्लू गोंद 120,चरोटा 14, बेलगूदा 27,शहद 195, फूल झाड़ू 30, महुआ फूल सूखा 17, जामुन बीज सूखा 36,कौच बीज 18, धवाई फूल सूखा 32,करंज बीज 19, बयाब डिम 81,एवं आंवला बीज रहित 45 रुपये प्रति किलो निर्धारित की गई है।
बैठक में  सहित आसुलखार, भानुप्रतापपुर, कच्चे, चवेला, सम्बलपुर एवं भीरावाहीँ के प्रबंधक सहित पोषक अधिकारी दिनेश जोशी, ए ए  कुरैशी, जसवीर शोरी, इन्द्र कुमार यादव,एवं कमल सिंह नरेटी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान  उप वनमंडलाधिकारी ने अपने-अपने  क्षेत्र में खरीदी की गई लघु वनोपज के संबंध में जानकारी लेते हुए लघु वनोपज क्रय संग्रहण कार्य मे तेजी लाने के दिशा निर्देश दिया गया।

Thursday, April 9, 2020

कांग्रेसी नेताओं ने फेसबुक पर की अभद्र टिप्पणी

कांग्रेसी नेताओं ने फेसबुक पर की टिप्पणी

मामला पहुंचा थाने दोनों भेजे गए जेल

09 April 2020



भानुप्रतापपुर :-  युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष एवं पार्षद पंकज वाधवानी तथा एन एस यू आई के प्रदेश सचिव रुहाब मेमन ने फेसबुक पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाली टिप्पणी की 
जिस पर रुहाब मेमन ने पंकज वाधवानी के विरुद्ध भानुप्रतापपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी इसके बाद  युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पंकज वाधवानी ने रुहाब मेमन के विरुद्ध शिकायत की दोनों ने एक दूसरे पर की गई टिप्पणी को एडिट कर पोस्ट करना बताया
जिस पर पुलिस ने दोनों के फेसबुक से प्राप्त दस्तावेज को एक्सपर्ट से जांच हेतु सुरक्षित रख लिया
बीती शाम से इनके द्वारा पोस्ट की गई टिप्पणी की स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया में वायरल हो गयी जिससे हिन्दू संगठन नाराज हो गया और रात 8 बजे तक लोग थाना पहुंच कार्यवाही की मांग करने के लिए आवेदन किया  पुलिस ने सक्रियता दिखाई और रुहाब मेमन को रात को थाने में बिठा लिया तथा आज पंकज  वाधवानी को भी हिरासत में ले अपराध पंजीबद्ध किया तथा आज दोपहर बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से जमानत आवेदन अस्वीकृत किये जाने के बाद दोनों आरोपियों को कांकेर जिला जेल भेज दिया गया है

Wednesday, April 8, 2020

शासन की लापरवाही के चलते 30 परिवार राशनकार्ड से वंचित

ग्राम पंचायत बाँसला, ग्रामीण परेशान
08.04.2020
संजय सोनी

भानुप्रतापपुर। शासन-प्रशासन की लापरवाही के चलते ग्राम
बांसला के 30 परिवार राशन कार्ड से वंचित हो गये है। राशनकार्ड नही होने से न तो इन्हें परिवारों को राशन मिल पा रही है और न ही शासन के अन्य योजना का लाभ जिसके चलते ग्रामीणों में रोष ब्याप्त है।

गौरतलब हो कि राज्य सरकार के द्वारा ग्रामीण हो या फिर शहरी  सभी परिवारों का राशनकार्ड बना बना रहे है ताकि राशन सामग्री सहित शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ उठा सके।एवं जीवननिर्वाह कर सके। अधिकारी एवं कर्मचारियों के लापरवाही के चलते आज पर्यन्त तक ग्राम पंचायत बांसला के लगभग 30 परिवार का राशन कार्ड नहीं बना है जिससे ग्रामीण शासन के किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। 

क्या कहते है ग्रामीण गेमन्ती बाई दर्रो, अनिता देहारी, रामबती दर्रो, चमेली दर्रो, बीमला बघेल, ममता दर्रो, सोमरी टांडिया, फुलेषश्वरी जैन, ललेश्वरी कोमरा, शाम बाई कोमरा, कृष्णा नुरूटी, जंयन्ती बाई कोमरा, जुगोतिन, दीनदयल जैन ने बताया की ग्राम पंचायत में तीन से चार बार राशन कार्ड बनाने के लिए राशन कार्ड का फार्म भरे है लेकिन अभी तक राशन कार्ड नही बना है। राशन कार्ड नहीं होने के कारण हम लोगो को सरकार का किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है, ना ही हाॅस्पिटल में इलाज हो रहा है। पंचायत सचिव युगल किशोर  सोनकर को राशन कार्ड के भरे हुए फार्म के बारे में पुछने जाते है तो गोल-मोल जवाब दिया जाता है। जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है।

 लाॅकडाउन होने के कारण ग्रामीणों को राशन सामग्री के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है। जिससे ग्रामीणों ने जल्द से जल्द राशन कार्ड बनाने की मांग की है।
 
इस संबंध में पंचायत सचिव युगलकिशोर सोनकर ने बताया की ग्राम पंचायत बांसला में 30 से भी जल्दा लोगो ने बीपीएल राशन कार्ड के लिए आवेदन किये है लेकिन फार्म के साथ पूरा दस्तावेज नहीं होने के कारण राशन कार्ड का फार्म जमा नही किया गया है और पहले जो एपीएल राशन कार्ड के लिए फार्म भरे थे उनका राशन कार्ड बन गया है अभी जो एपीएल राशन कार्ड के लिए फार्म भरे है उनका फार्म लाॅकडाउन होने के कारण जमा नहीं किया गया है।  

खाद्य निरीक्षक पूजा मेंडम ने कहा कि पंचायत सचिव से जानकारी लेती हूं,यदि एपीएल होगा तो लॉक डाउन में भी त्वरित बन जाएंगे, यदि बीपीएल होगी तो इसके लिए कांकेर जाना होगा। दस्तावेज अधिक होने के कारण कई कापी रिजेक्ट भी हो जाते है इस परिस्थिति में हम कुछ नही कर सकते फिर भी मैं प्रयास जरूर करूंगी।

पैदल चलकर भानु पहुचे 20 मजदूरों को रखा आइसोलेशन

पैदल चलकर भानु पहुचे 20 मजदूरों को रखा आइसोलेशन

लॉक डाउन का कड़ाई से पालन
स्थानीय प्रशासन मुस्तैद
08.05.2020
राजेश रंगारी

भानुप्रतापपुर। स्थानीय प्रशासन के द्वारा कल मंगलवार को रात्रि 10 बजे के आस-पास राजनांदगांव से पैदल चलकर 20 मजदूरों भानुप्रतापपुर पहुंचे उन सभी का मेडिकल चेकअप कराते हुए उन्हें 14 अप्रैल तक हाई स्कूल के भवन में आइसोलेशन में रखा गया है।
सुश्री प्रेमलत्ता मंडावी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भानुप्रतापपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि कल रात्रि को नारायणपुर एवं कोंडागांव जिला के 20 मजदूर जो कि महाराष्ट्र नागपुर के भंडारा से मजदूरी कार्य कर रहे थे। लॉक डाउन के चलते यह सभी मजदूर वहा से वापस छत्तीसगढ़ आ गए थे जिन्हें राजनांदगांव  मैं 8 दिन तक आइसोलेशन में रखने के बाद ने छोड़ दिया गया। वाहन नही चलने के कारण यह सभी मजदूर अपने गांव जाने के लिए राजनांदगांव से  पैदल चलते हुए मंगलवार रात्रि 10 बजे भानुप्रतापपुर पहुंचे मजदूरों का डॉक्टरी जांच कराते हुए उन सभी को 14  तारीख तक हाई  स्कूल के भवन में आइसोलेशन में रखा गया है। इनके अलावा हाईस्कूल भवन में पचिम बंगाल के 14, महाराष्ट्र के 05 एवं झारखंड के 07 लोग पहले से ही आइसोलेशन में रखा गया है। इन सभी लोगो का स्थानीय प्रशासन के द्वारा भोजन व जरूरी सामान कि व्यवस्था भी किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में पहली बार मियावकी पद्धति से पौधरोपण

पौधा लगाकर विधायक ने किया शुभारंभ,फिल्टर व कीट का वितरण भानुप्रतापपुर :- छत्तीसगढ़ शासन वन विभाग के द्वारा राज्य का प्रथम मियावकी तकनीक से व...