Saturday, April 18, 2020

बीना मास्क लगाए लोगो से वसूले जुर्माना, कार्यवाही आगे भी जारी

बीना मास्क लगाए लोगो से वसूले जुर्माना, कार्यवाही आगे भी जारी

भानुप्रतापपुर। बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगो के खिलाफ आज शनिवार को  मुख्य चौराहे पर स्थानीय प्रशासन के द्वारा शक्ति दिखाते हुए चलानी कार्यवाही की गई। दोपहर 1 बजे तक लगभग 30 लोगो से 100-100 रुपये जुर्माना राशि वसूले गए व मास्क लगाने समझाईश दी गई। वही कल नगर के तीन किराना दुकानों से प्रतिबंधित सामान बेचे जाने पर 500-500 रुपये वसूले गए है। यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगा।
विदित हो कि कोरोना वायरस के बढ़ते महामारी को देखते हुए व इस संक्रमण बीमारी कि रोकथाम को लेकर प्रदेश सरकार के द्वारा विगत 23 मार्च से ही प्रदेश में लॉक डाउन व धारा 144 लागू कर दी गई है। लॉक डाउन का शासन-प्रशासन द्वारा कड़ाई से पालन किया जा रहा है।
लॉक डाउन के चलते लोगो को राहत मिल सके इसलिए दिन में निर्धारित समय सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक सब्जी, फल,दूध किराना दुकानो को खोले जाने की छूट दी गई है। वही कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम हेतु घरों में रहने व अत्यंत जरूरी कार्य हो तो मास्क लगाकर निकलने की सलाह दी गई। ऐसे में कुछ लोगो के द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगो को पहले समझाईश दिया गया था। वही अब ऐसे लोगों के खिलाफ स्थानीय प्रशासन के द्वारा सख्त होते हुए चलानी कार्यवाही की जा रही है। गत दिवस ग्राम पंचायत सम्बलपुर में भी बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगो के खिलाफ ग्राम पंचायत द्वारा चालान कार्यवाही की गई थी।
वही दूसरी ओर जिला प्रशासन कलेक्टर के द्वारा गुड़ाखु, तम्बाखू व गुटखा मादक पदार्थो पर प्रतिबंध लगाये गए है। यदि कोई भी दुकानदार यह सामग्रियां बेचे जाने पर कार्यवाही करने का आदेश दिया गया है। कल शुक्रवार को नगर के तीन दुकानों पर कार्यवाही की गई है। 
प्रतिबंध के बावजूद अब अधिकांश दुकानों में यह सामग्रियां नही मिल रहा है लेकिन कुछ दुकानदार आज भी ऐसे समानो का स्टॉक रखते हुए मूल्य से अधिक दर पर चोरी छिपे बेचे जा रहा है। कार्यवाही के दौरान स्थानीय प्रशासन के तहसीलदार आनन्द राम नेताम, सीएमओ  श्री साहू, थाना प्रभारी शशिकला उइके, नायाब तहसीलदार मोछदा देवांगन नगर पंचायत व पुलिस के स्टाप उपस्थित रहे।

डिस्टेंस पालन के प्रति अधिकारी गंभीर नही

 वायरस संक्रमण को देखते हुए प्रशासन द्वारा लोगों को अलग-अलग लगभग 1 मीटर की डिस्टेंस बनाये रखने की बात कही गई लेकिन आज चलानी कार्यवाही के दौरान आज मुख्य चौक पर एक ही जगह पर अधिकारी व कर्मचारी पास-पास बैठे दिखाई दिए।

No comments:

Post a Comment

छत्तीसगढ़ में पहली बार मियावकी पद्धति से पौधरोपण

पौधा लगाकर विधायक ने किया शुभारंभ,फिल्टर व कीट का वितरण भानुप्रतापपुर :- छत्तीसगढ़ शासन वन विभाग के द्वारा राज्य का प्रथम मियावकी तकनीक से व...