Wednesday, October 14, 2020

छत्तीसगढ़ में पहली बार मियावकी पद्धति से पौधरोपण


पौधा लगाकर विधायक ने किया शुभारंभ,फिल्टर व कीट का वितरण

भानुप्रतापपुर :- छत्तीसगढ़ शासन वन विभाग के द्वारा राज्य का प्रथम मियावकी तकनीक से विकसित मिनी फारेस्ट का उद्घाटन  बुधवार विधायक भानुप्रतापपुर एवं विधानसभा उपाध्यक्ष के हाथों किया गया। इस दौरान सभी अतिथियों ने पौधे रोपित किये।

    
 महानगरों में होगा योजना कारगर -डीएफओ मनीष


डीएफओ मनीष कश्यप ने बताया मियावकी विधि से रोपित प्लांटेशन छत्तीसगढ़ का पहला प्लांटेशन भानुप्रतापपुर में किया गया है जो माडल के रूप में है। ग्रामीणों को शुद्ध पेयजलापूर्ति के लिए आयरन वाले क्षेत्र में लगभग 5 सौ आयरन फिल्टर बाटे गए है और 5 हजार और बाटे जाने के लिए घरो को चिन्हांकित किया गया है। वही वन अधिकार हक का भी आज से शुरूआत किया गया है इस योजना से अतिक्रमण होना बंद होगा ग्रामीण स्वंय अपने क्षेत्र को सुरक्षित करेंगे। वन मंडल कार्यालय के डिपो में मियावकी पद्धति से प्लांट तैयार की गई है। इस प्लांटेशन के तहत जंगलो में पाए जाने वाले 20 से अधिक समस्त प्रजातियो सागौन, शीशम,  कुल्लू, हर्रा बाहेर, मुंडी, करंज, बीजा, आंवला, शिशु, महुआ, बेल, बांस, बेर, जामुन, चार, गरुण, साल, इत्यादि पौधे रोपित किये गए। 



इस अवसर पर श्री मंडावी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि  बिना वृक्ष के जीवन एवं पानी नही है। जंगल नही तो हमारा वंशज भी नही रहेगा। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक पंचायत में विधायक निधि से 08 टेंट एवं 50 कुर्सी देने की घोषणा की है। वही महिलाओं को फ़िल्टर एवं दो युवकों को सांप पकड़ने का कीट वितरण किया गया। सुनील बबला पाढ़ी अध्यक्ष नगर पंचायत एवं ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस ने भी सभा को संबोधित किया।



इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रमुखरूप से सुनील बबला पाढ़ी अध्यक्ष नगर पंचायत भानुप्रतापपुर, जनकनंदन कश्यप  उपाध्यक्ष छग किसान कांग्रेस, बीरेंद्र सिंह ठाकुर अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी भानुप्रतापपुर, बृजवत्ती मरकाम अध्यक्ष व सुनाराम तेता उपाध्यक्ष जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर एवं राजकुमार ठाकुर अध्यक्ष जनभागीदारी समिति शासकीय महाविद्यालय भानुप्रतापपुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार एसडीओ फूल सिंह मंच संचालन ढाल चंद साहू के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वन विभाग के रेंजर देवलाल दुग्गा, दिलीप सिन्हा, श्री ठाकुर अंतागढ़ एवं मुकेश नेताम सहित कर्मचारी एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।




Sunday, October 4, 2020

कोडेकुर्से में अधिकारी व नेता चला रहे है सट्टा


नाबालिग एवं बेरोजगार युवा वर्ग अपने भविष्य से भटक रहे, बढ़ रहे अपराध के ग्राफ
भानुप्रतापपुरकोडेकुर्से थाना प्रभारी के संरक्षण एवं नवनिर्मित नेताओ के द्वारा खुलेआम प्रतिदिन लाखो रुपयों की अवैध रूप से सट्टा खिलाया जा रहा है। नाबालिक एवं बेरोजगार युवा वर्ग इनके चुंगल में आकर अपने भविष्य से भटक रहे वही दिन प्रतिदिन चोरी व अपराध का ग्राफ  बढ़ते जा रहे है।

विदित हो कि कोडेकुर्से संवेदनशील एवं दुर्गम रास्ते होने से खाईवाल के लिए कोडेकुर्से अत्यंत सुरक्षित क्षेत्र माना जाता है, यही कारण है कि  लोग इसे सटोरियों का हब कहते भी कहते है। महाराष्ट्र एवं राजनांदगांव जिले से लगे होने के कारण सट्टा प्रेमी भी बड़ी तादात में पंहुचते है, यहाँ प्रतिदिन लाखो रुपये दाव लगते है।
अधिकारी व नेता के मिली भगत से अवैध रेत उत्खनन,जुआ सट्टा पट्टी का कार्य जोरो से जारी है। जिसका उदाहरण भी कोडेकुर्से में देखा जा सकता है।

Friday, September 25, 2020

जिला आबकारी अधिकारी के संरक्षण में अधिक दामो में बेचे जा रहे शराब



 मामला कांकेर स्थिति अंग्रेजी शराब दुकान
भानुप्रतापपुर। जिला आबकारी अधिकारी कांकेर के संरक्षण में खुलेआम नियम कायदे को दर किनार करते हुए कांकेर स्थित अंग्रेजी एवं देशी शराब दुकान में शराब कर्मचारियों द्वारा मूल्य से अधिक दाम पर शराब बेच रहे है। अधिक मूल्य एवं शराब के क्वालिटी को लेकर मंदिरा
 प्रेमियों के द्वारा लगातार शिकायत किया जा रहा है।  बावजूद जिलाआबकारी साहब शिकायत को सुलझाने के बजाय शराब अधिक दाम में बेचवाने में लगे हुए है।
विदित हो कि प्रदेश सरकार द्वारा शराब ठेकेदारी प्रथा को खत्म करते हुए जब से प्रदेश में शासन स्तर से शराब बेचा जा रहा है, मंदिरा प्रेमियों को उम्मीद थी कि अब शराब सस्ती एवं अच्छे क्वालिटी के मिलेगी, लेकिन लोगो का यह सोचना बिल्कुल गलत साबित हुआ है। यह कांकेर स्थित अंग्रेजी एवं देशी शराब दुकान इसका उदाहरण देखा जा सकता है। इस प्रथा से अधिकारी व शराब कर्मचारी हो रहे लाल।

 शराब के बिक्री प्रतिदिन लाखो में,मुनाफे भी लाखों की
गौरतलब हो कि कांकेर स्थित अंग्रेजी एवं देशी शराब दुकान जिला के सबसे बड़ी दुकान है जहाँ पर सूत्रों के माने तो प्रतिदिन अंग्रेजी एवं देशी शराब दुकान में लगभग 18 से 20 लाख के ब्रिकी की जाती है। प्रति बोतल में निर्धारित कीमत से  शराब कर्मचारियों द्वारा 100 रुपये से अधिक राशि ग्राहकों से वसूले जाते है। प्रतिदिन ग्राहकों से अवैध रूप से वसूले गए राशि लगभग लाखो रुपये होती है जो शराब कर्मचारी, आबकारी विभाग के अधिकारी व ठेकेदार द्वारा द्वारा बंदरबाट किये जाने के बात सामने आ रही है। यही कारण है कि शिकायत के बावजूद भी आबकारी अधिकारी द्वारा शराब दुकान के कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही नही किया जाता है, बल्कि उन पर साहब के मेहरबानी बनी रहती है।

 नियम के बावजूद नही दिया जाता ग्राहकों को बिल

ग्राहकों को शराब के साथ बिल दिए जाने का प्रावधान है लेकिन किसी भी ग्राहक को बिल नही दिया जाता है, यदि कोई जागरूक ग्राहक बिल की मांग करता है उसे शराब कर्मचारियों द्वारा धमकाया जाता है। शराब नही दिए जाने की बात कही जाती है। शासन द्वारा शराब के साथ बिल दिए जाने का प्रावधान है,ताकि उन्हें शासन द्वारा निर्धारित दर पर ग्राहकों को शराब मिल सके,लेकिन वहां के कर्मचारियों द्वारा बिल नही दिया जाता है।
 दिखाने के लिए बाहर मूल्य सूची अंकित है

कांकेर स्थित शराब दुकान के बाहर दीवाल पर शराब के वेरायटी एवं उनके मूल्य सूची लिखा गया है,लेकिन वह सिर्फ दिखाने के लिए है,यदि कोई ग्राहक दुकानदार से पूछता है कि मूल्य सूची से अधिक दर पर शराब क्यो बेच रहे हो तो कर्मचारियों द्वारा मूल्य सूची को पुराना बताया जाता है। जबकि सूची हालहि का है,

          क्या कहते है लोग 

मन्दिरा प्रेमी बसंत साहू, रमेश निषाद, राज कुमार, संतोष,गोपाल, योगेश,दिनेश आदि ने बताया कि शराब ठेकेदारी प्रथा ठीक थी क्योंकि शराब के मूल्य सस्ती एवं वेरायटी व क्वालिटी के शराब आसानी से मिल जाती थी लेकिन जब से शासन स्तर से शराब बेचा जा रहा है तब से केवल ग्राहकों को लूटने का काम किया जा रहा है। 

 आबकारी अधिकारी के कार्य प्रणाली संदेश के घेरो में 

कांकेर स्थित अंग्रेजी एवं देशी शराब दुकान के अव्यवस्था आज फिर हिदी मुहावरों को एक बार फिर चरितार्थ कर रहे है ' *साइया भय कोतवाल तो डर काहे का* जिला आबकारी कार्यालय कांकेर में होने के बावजूद भी शराब दुकानदार द्वारा ग्राहकों को खुलेआम लुटा जा रहा है,इसके  बावजूद भी कार्यवाही नही किया जाना समझ से परे है।

Sunday, August 16, 2020

पत्रकार सदन में अध्यक्ष दीपक शर्मा ने किया ध्वजारोहण

जगह-जगह शान से लहराया तिरंगा 

पत्रकार सदन में अध्यक्ष दीपक शर्मा ने किया ध्वजारोहण
             पत्रकार सदन भानुप्रतापपुर

भानुप्रतापपुर। 74 वा स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कल शनिवार को नगर सहित क्षेत्र में जगह-जगह शान से लहराया तिरंगा। इस अवसर पर विधायक मनोज सिंह मंडावी ने नगर पंचायत कार्यालय, शासकीय हाई स्कूल में ध्वजारोहण किया गया, 
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील बबला पाढ़ी, उपाध्यक्ष कमलेश गावड़े, पार्षद मनीष योगी,चंद्र कुमार कटझरे, मनीष साहू, पंकज वाधवानी, सीएमओ ललित साहू सहित कर्मचारी उपस्थित रहे।
वही जनपद पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष ब्रिजवत्ती मरकाम, खण्ड शिक्षा कार्यालय में सुना राम तेता अध्यक्ष शिक्षा समिति एवं उपाध्यक्ष जनपद पंचायत, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय में एसडीएम सुश्री प्रेम लत्ता मंडावी,पूर्व वनमंडल कार्यालय ने मनीष कश्यप डीएफओ, पश्चिम वनमंडल कार्यालय में आर सी मेश्राम,  खंड स्रोत समन्यक कार्यालय में बीआरसीआर एल नुरूटी, सहित सभी शासकीय एवं अशासकीय  कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। 
परिवहन संघ भानुप्रतापपुर में  गुरदीप सिंह ढींडसा ने ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान सचिव संतोष पारख, कोषाध्यक्ष अरविंद जैन,हितेश तिवारी, ऋषभ गजेंद्र, विभास जायसवाल उपस्थित रहे।


पत्रकार सदन भानुप्रतापपुर में अध्यक्ष दीपक शर्मा में ध्वजारोहण किया गया इस अवसर पर संजय सोनी, राजेश रंगारी, राजू ठाकुर,जावेद खान, कैलाश शर्मा, मनीष साहू, संतोष बाजपेयी, उपस्थित रहे।
               नगर पंचायत भानुप्रतापपुर

कोरोना काल के चलते इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पूर्णतः सादगी तरीके से मनाया गया, कोई भी संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नही किया गया। 
                       परिवहन संघ भानुप्रतापपुर



           पूर्व वन मंडल कार्यालय भानुप्रतापपुर 

कोविड 19  महामारी में कोरोना योद्धा के रूप में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर के एल चौहान के द्वारा  टी एस ठाकुर, एस एस कोमरे,लखन लाल जुर्री, पारस उसेण्डी, ब्रिजवत्ती मतलानी, ममता मिश्रा, वत्सल्य टांडिया, सहदेव सोनवानी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
      राजीव गांधी शिक्षा मिशन भानुप्रतापपुर

Thursday, August 6, 2020

भानुप्रतापपुर नगर में गैस सिलेंडर चोरी के अनोखा मामला

भानुप्रतापपुर नगर में गैस सिलेंडर चोरी के अनोखा मामला
रिपोर्ट दर्ज करने से पीछे हटता पुलिस विभाग

राजेश रंगारी

भानुप्रतापपुर। विभागीय उदासीन ता के चलते इन दिनों नगर सहित क्षेत्र में गैस सिलेंडर चोरी के होंने की घटना सामने आ रही है। अभी तक सात-आठ स्थानों पर से चोर गिरोह के द्वारा गैस सिलेंडर चोरी को अंजाम दिया जा रहा है। वही कुछ पीड़ित द्वारा इसकी रिपोर्ट दर्ज कराने पुलिस थाना भी पहुंचे थे, लेकिन उनका रिपोर्ट दर्ज नही किया गया बल्कि थाना के  कर्मचारियों ने उन्हें ही डराते हुए कहा गया कि रिपोर्ट दर्ज कराने से आप खुद परेशानी में फंस जाओगे।

विभागीय निष्क्रियता व उदासीनता के चलते नगर सहित क्षेत्र में चोरी की घटना बढ़ते जा रहे है। चोरों के द्वारा पूर्व में मंदिर व दुकानो पर चोरी के घटना को अंजाम दिया जा चुका है। कई चोर आज तक पुलिस के गिरफ्त के बाहर है।
बहरहाल इन दिनों गैस सिलेंडर चोर सुर्खियों में बना हुआ है। पहले इस तरह के समस्या नही थी विगत कुछ दिनों से ही गैस सिलेंडर चोरी की घटना बढ़ी है। प्रति दिन एक -दो स्थानों में गैस सिलेंडर चोरी हो रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार सलिहापारा निवासी हरीश राम मेश्राम, राम नारायण हिरवानी, बीईओ कार्यालय के ठाकुर बाबू इनके यहा कुछ दिन पूर्व ही सिलेंडर चोरी हुआ है। राखी त्यौहार मनाने घर गए हुए थे, सूनापन का फायदा उठाते गिरोह द्वारा सिलेंडर पार कर दिया गया। वही पिछले जुलाई माह में एस एन राय के घर से सिलेंडर चोरी हो गया था।
पीड़ित रामनारायण हिरवानी ने बताया कि त्यौहार मनाकर वापस घर आये तो एक सिलेंडर गायब रहा। सिलेंडर गायब होने की शिकायत आस-पास के घरों में भी थी। चोरी के घटना की जानकारी देने पुलिस थाना पहुचा तो वहा के कर्मचारी द्वारा यह कहते हुए वापस भेज दिया कि छोटे से चीज के लिए एफआईआर दर्ज करवा से आपकी परेशानियां बढ़ जाएगी बार-बार थाना , कोर्ट कचहरी 
आना पड़ेगा। आप कर्मचारी होकर कहा लफड़े में पड़ते हो, ओर मैं वापस आ गया।

गौरतलब हो कि चोरी आदि घटना होने पर रिपोर्ट दर्ज कर अपराधियो  की तलाश किये जाना पुलिस विभाग का प्रमुख कार्य है। लेकिन स्वयं विभाग रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय इस तरह का बयानबाजी करना समझ से परे है।

इस संबंध में शशिकला उइके पुलिस थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर से पूछे जाने पर कहा कि अभी तक गैस सिलेंडर चोरी होने की शिकायत थाना तक नही पहुचा है, तो कार्यवाही किये जाने का प्रश्न ही नही होता है।

Monday, April 27, 2020

रेडक्रास टीम का जागरूकता अभियान

कोरोना वायरस, रेडक्रास टीम का जागरूकता अभियान
भानुप्रतापपुर।  भानुप्रातपपुर की रेडक्रास टीम  एसडीएम प्रेमलता मंडावी, एसडीओपी अमोलक सिंह ढिल्लो , प्रशिक्षु  डी.एस.पी  राहुल उइके के साथ ही आज सोमवार को मुख्य चौक के सभी मार्गो में स्थित किराना दुकान , फल दुकान , हार्डवेयर दुकान ,पेट्रोल पंपो , मेडिकल दुकानों ,में सोशल डिस्टेंसिंग , सेनेटाइजर का प्रयोग ,बेवजह घूमने पर पाबंदी , दोपहिया और चार पहिया वाहनों में नियत  संख्या में ही लोगो की बैठक व्यवस्था ,प्रतिबंधित दुकानों के खुलने पर कार्यवाही आदि को अभियान चलाया गया। बिना मास्क के घूम रहे और वाहनों में अधिक संख्या में बैठने/बैठाने वालो पर चालान काटा गया।  रेडक्रास ने सेनेटाइजर भी वितरित किया। पेट्रोल पंपो और दुकानों से अनुरोध किया गया कि मास्क विहीन लोगो को पेट्रोल/सामग्री प्रदान नही किया जावे एवम इस आशय की सूचना चस्पा करने का आग्रह किया गया। आज रेडक्रास वालेन्टियरों में टी.एस. ठाकुर , एस. एस. कोमरे , पारस उसेंडी , राजेश कुमार शर्मा ,लखन जुर्री , प्रेमलाल हुपेंडी शामिल रहे।

Wednesday, April 22, 2020

वनोपज का अधिक से अधिक लाभ ग्रामीणों को मिल सके-आर सी दुग्गा

मुख्यमंत्री का सपना छत्तीसगढ़ राज्य को मेगा फ़ूड पार्क बनाने की योजना। 

इमली प्रसंस्करण पर प्रशिक्षण आयोजित
              इमली प्रसंस्करण पर प्रशिक्षण आयोजित

भानुप्रतापपुर ।  पूर्व वन मंडल के अंतर्गत आज बुधवार को कार्यालय सभागार में 10 महिला स्व सहायता समूह के लगभग 100 महिलाओं को वरिष्ठ अधिकारियों एवं प्रोजेक्टर के माध्यम से इमली प्रसंस्करण के लिए प्रशिक्षण दिया गया। जहाँ पर कोरेन के चलते सोशल डिस्टेंस भी देखने मिला ।

आर सी दुग्गा वनमंडलाधिकारी पूर्व भानुप्रतापपुर ने
समूह की महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह आप लोगो के लिये आगे बढ़ने का बहुत बड़ा अवसर है। हमारे क्षेत्र के जंगल मे चार गुठली, महुआ,टोरा सहित कई प्रकार के वनोपज का भंडार होने के बावजूद भी इसका लाभ अन्य राज्य व व्यापारी वर्ग ले रहे है और हम आज भी वही के वही। राज्य सरकार के द्वारा वनवासियों का लाभान्वित करने के उद्देश्य से ही वन-धन योजना प्रारंभ की गई है इस कार्य को सफल बनाने पूरा प्रशासन लगा हुआ है ताकि वनोपज का अधिक से अधिक लाभ ग्रामीणों को मिल सके । 
उन्होंने कहा कि वन धन केंद्र के तहत गांव के चयनीत प्रशिक्षित
स्थानीय 10 महिला समुह के 100 से अधिक महिलाओ को इमली प्रसंस्करण कार्य के तहत  इमलीफूल बनाने का काम कर रही है, इसमें इमली बीज एवं इमली रेसा को भी अलग अलग करने का काम कर रही है। इमली फूल के प्रत्येक किला पर उन महिलाओं को शासन द्वारा 5 रुपये 50 पैसा निर्धारित की गई है। गरियाबंद, बालोद, धमतरी, नारायणपुर, पशिचम भानुप्रतापपुर जिला यूनियन स भी यहाँ पर हजारों क्विंटल इमली आने वाले है जिनका प्रसंस्करण का कार्य यही से ही किया जाना है। इस कार्य से ये महिलाएं लाखो रुपये कमा सकती है। वही आगामी दिनो में यहा पर चार गुठली पर भी कार्य करने की योजना बनाई जा रही है।
पी सिंग उप वनमंडलाधिकारी ने महिलाओं को बधाई देते हुए  कहा कि कार्य के दौरान एक दूसरे से एक मीटर की दूरी बनाए मास्क का उपयोग करे आप सुरक्षित रहेंगे तो देश सुरक्षित होगा और काम भी अच्छे से होंगे। इमली प्रसंस्करण कार्य योजना का शुभारंभ कल से किया गया है आज दूसरा दिवस है। कार्य को ओर अच्छे से किया जा सके ग्रेडिंग,आमदनी इसके लिये आज प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षण भी दिया गया है। 
 प्रदेश के मुख्यमंत्री का सपना है कि छत्तीसगढ़ राज्य को मेगा फ़ूड पार्क बनाने की है। इस कार्य की जिम्मेदारी आप लोगो के कंधों पर है। अपना समझ कर कार्य कीजिए निश्चित ही आप लोगो को इसका लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि इमली प्रसंस्करण के तहत महिला समूहो को प्रति किला 5 रुपये 50 पैसे तो मिलेंगे वही ग्रेडिंग,अनुपात मात्रा के साथ ही बोनस राशि की जानकारी दी। क्योंकि साफ सुखी ईमली फूल के पैकिंग कर अच्छे मूल्य पर विक्रय किया जायेगे। इनके अलावा इमली गुठली 13 रुपये प्रति किला व इमली रेसा का 3 से 4 रुपये के दर से बिक्री की जावेगी।

गौरव तिवारी कांकेर ने प्रोजेक्टर के माध्यम से समूहों को विस्तार पूर्वक से इमली प्रसंस्करण की जानकारी देते हुए कहा कि हमारे प्रदेश में वनोपज का भंडार होंने के बावजूद भी लाभ नही उठा पा रहे है। इमली संग्रहण की बात करे तो प्रदेश में अब तक 45 हजार क्विंटल का संग्रहण किया जा चुका है जिसमे 25 हजार क्विंटल  कोंडागांव, नारायणपुर व भानुप्रतापपुर से किया गया है। पहले वनोपज को उठाकर बेच देते थे लेकिन इस बार प्रसंस्करण कर अच्छे दामो पर बेचे जाने की योजना है।
इस अवसर पर  ललित दुबे     एसडीओ ,देव लाल दुग्गा वन परिक्षेत्र दुर्गुकोंदल मुकेश नेताम वन परिक्षेत्र भानुप्रतापपुर,कमल सिंह नरेटी उप परिक्षेत्र अधिकारी भानुप्रतापपुर सहित वन कर्मचारी उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ में पहली बार मियावकी पद्धति से पौधरोपण

पौधा लगाकर विधायक ने किया शुभारंभ,फिल्टर व कीट का वितरण भानुप्रतापपुर :- छत्तीसगढ़ शासन वन विभाग के द्वारा राज्य का प्रथम मियावकी तकनीक से व...