भानुप्रतापपुर नगर में गैस सिलेंडर चोरी के अनोखा मामला
रिपोर्ट दर्ज करने से पीछे हटता पुलिस विभाग
राजेश रंगारी
भानुप्रतापपुर। विभागीय उदासीन ता के चलते इन दिनों नगर सहित क्षेत्र में गैस सिलेंडर चोरी के होंने की घटना सामने आ रही है। अभी तक सात-आठ स्थानों पर से चोर गिरोह के द्वारा गैस सिलेंडर चोरी को अंजाम दिया जा रहा है। वही कुछ पीड़ित द्वारा इसकी रिपोर्ट दर्ज कराने पुलिस थाना भी पहुंचे थे, लेकिन उनका रिपोर्ट दर्ज नही किया गया बल्कि थाना के कर्मचारियों ने उन्हें ही डराते हुए कहा गया कि रिपोर्ट दर्ज कराने से आप खुद परेशानी में फंस जाओगे।
विभागीय निष्क्रियता व उदासीनता के चलते नगर सहित क्षेत्र में चोरी की घटना बढ़ते जा रहे है। चोरों के द्वारा पूर्व में मंदिर व दुकानो पर चोरी के घटना को अंजाम दिया जा चुका है। कई चोर आज तक पुलिस के गिरफ्त के बाहर है।
बहरहाल इन दिनों गैस सिलेंडर चोर सुर्खियों में बना हुआ है। पहले इस तरह के समस्या नही थी विगत कुछ दिनों से ही गैस सिलेंडर चोरी की घटना बढ़ी है। प्रति दिन एक -दो स्थानों में गैस सिलेंडर चोरी हो रही है।
मिली जानकारी के अनुसार सलिहापारा निवासी हरीश राम मेश्राम, राम नारायण हिरवानी, बीईओ कार्यालय के ठाकुर बाबू इनके यहा कुछ दिन पूर्व ही सिलेंडर चोरी हुआ है। राखी त्यौहार मनाने घर गए हुए थे, सूनापन का फायदा उठाते गिरोह द्वारा सिलेंडर पार कर दिया गया। वही पिछले जुलाई माह में एस एन राय के घर से सिलेंडर चोरी हो गया था।
पीड़ित रामनारायण हिरवानी ने बताया कि त्यौहार मनाकर वापस घर आये तो एक सिलेंडर गायब रहा। सिलेंडर गायब होने की शिकायत आस-पास के घरों में भी थी। चोरी के घटना की जानकारी देने पुलिस थाना पहुचा तो वहा के कर्मचारी द्वारा यह कहते हुए वापस भेज दिया कि छोटे से चीज के लिए एफआईआर दर्ज करवा से आपकी परेशानियां बढ़ जाएगी बार-बार थाना , कोर्ट कचहरी
आना पड़ेगा। आप कर्मचारी होकर कहा लफड़े में पड़ते हो, ओर मैं वापस आ गया।
गौरतलब हो कि चोरी आदि घटना होने पर रिपोर्ट दर्ज कर अपराधियो की तलाश किये जाना पुलिस विभाग का प्रमुख कार्य है। लेकिन स्वयं विभाग रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय इस तरह का बयानबाजी करना समझ से परे है।
इस संबंध में शशिकला उइके पुलिस थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर से पूछे जाने पर कहा कि अभी तक गैस सिलेंडर चोरी होने की शिकायत थाना तक नही पहुचा है, तो कार्यवाही किये जाने का प्रश्न ही नही होता है।
No comments:
Post a Comment