जगह-जगह शान से लहराया तिरंगा
पत्रकार सदन में अध्यक्ष दीपक शर्मा ने किया ध्वजारोहण
भानुप्रतापपुर। 74 वा स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कल शनिवार को नगर सहित क्षेत्र में जगह-जगह शान से लहराया तिरंगा। इस अवसर पर विधायक मनोज सिंह मंडावी ने नगर पंचायत कार्यालय, शासकीय हाई स्कूल में ध्वजारोहण किया गया,
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील बबला पाढ़ी, उपाध्यक्ष कमलेश गावड़े, पार्षद मनीष योगी,चंद्र कुमार कटझरे, मनीष साहू, पंकज वाधवानी, सीएमओ ललित साहू सहित कर्मचारी उपस्थित रहे।
वही जनपद पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष ब्रिजवत्ती मरकाम, खण्ड शिक्षा कार्यालय में सुना राम तेता अध्यक्ष शिक्षा समिति एवं उपाध्यक्ष जनपद पंचायत, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय में एसडीएम सुश्री प्रेम लत्ता मंडावी,पूर्व वनमंडल कार्यालय ने मनीष कश्यप डीएफओ, पश्चिम वनमंडल कार्यालय में आर सी मेश्राम, खंड स्रोत समन्यक कार्यालय में बीआरसीआर एल नुरूटी, सहित सभी शासकीय एवं अशासकीय कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया।
परिवहन संघ भानुप्रतापपुर में गुरदीप सिंह ढींडसा ने ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान सचिव संतोष पारख, कोषाध्यक्ष अरविंद जैन,हितेश तिवारी, ऋषभ गजेंद्र, विभास जायसवाल उपस्थित रहे।
पत्रकार सदन भानुप्रतापपुर में अध्यक्ष दीपक शर्मा में ध्वजारोहण किया गया इस अवसर पर संजय सोनी, राजेश रंगारी, राजू ठाकुर,जावेद खान, कैलाश शर्मा, मनीष साहू, संतोष बाजपेयी, उपस्थित रहे।
कोरोना काल के चलते इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पूर्णतः सादगी तरीके से मनाया गया, कोई भी संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नही किया गया।
कोविड 19 महामारी में कोरोना योद्धा के रूप में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर के एल चौहान के द्वारा टी एस ठाकुर, एस एस कोमरे,लखन लाल जुर्री, पारस उसेण्डी, ब्रिजवत्ती मतलानी, ममता मिश्रा, वत्सल्य टांडिया, सहदेव सोनवानी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
No comments:
Post a Comment