पैदल चलकर भानु पहुचे 20 मजदूरों को रखा आइसोलेशन
लॉक डाउन का कड़ाई से पालन
स्थानीय प्रशासन मुस्तैद
08.05.2020
राजेश रंगारी
भानुप्रतापपुर। स्थानीय प्रशासन के द्वारा कल मंगलवार को रात्रि 10 बजे के आस-पास राजनांदगांव से पैदल चलकर 20 मजदूरों भानुप्रतापपुर पहुंचे उन सभी का मेडिकल चेकअप कराते हुए उन्हें 14 अप्रैल तक हाई स्कूल के भवन में आइसोलेशन में रखा गया है।
सुश्री प्रेमलत्ता मंडावी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भानुप्रतापपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि कल रात्रि को नारायणपुर एवं कोंडागांव जिला के 20 मजदूर जो कि महाराष्ट्र नागपुर के भंडारा से मजदूरी कार्य कर रहे थे। लॉक डाउन के चलते यह सभी मजदूर वहा से वापस छत्तीसगढ़ आ गए थे जिन्हें राजनांदगांव मैं 8 दिन तक आइसोलेशन में रखने के बाद ने छोड़ दिया गया। वाहन नही चलने के कारण यह सभी मजदूर अपने गांव जाने के लिए राजनांदगांव से पैदल चलते हुए मंगलवार रात्रि 10 बजे भानुप्रतापपुर पहुंचे मजदूरों का डॉक्टरी जांच कराते हुए उन सभी को 14 तारीख तक हाई स्कूल के भवन में आइसोलेशन में रखा गया है। इनके अलावा हाईस्कूल भवन में पचिम बंगाल के 14, महाराष्ट्र के 05 एवं झारखंड के 07 लोग पहले से ही आइसोलेशन में रखा गया है। इन सभी लोगो का स्थानीय प्रशासन के द्वारा भोजन व जरूरी सामान कि व्यवस्था भी किया जा रहा है।
No comments:
Post a Comment