Wednesday, April 8, 2020

शासन की लापरवाही के चलते 30 परिवार राशनकार्ड से वंचित

ग्राम पंचायत बाँसला, ग्रामीण परेशान
08.04.2020
संजय सोनी

भानुप्रतापपुर। शासन-प्रशासन की लापरवाही के चलते ग्राम
बांसला के 30 परिवार राशन कार्ड से वंचित हो गये है। राशनकार्ड नही होने से न तो इन्हें परिवारों को राशन मिल पा रही है और न ही शासन के अन्य योजना का लाभ जिसके चलते ग्रामीणों में रोष ब्याप्त है।

गौरतलब हो कि राज्य सरकार के द्वारा ग्रामीण हो या फिर शहरी  सभी परिवारों का राशनकार्ड बना बना रहे है ताकि राशन सामग्री सहित शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ उठा सके।एवं जीवननिर्वाह कर सके। अधिकारी एवं कर्मचारियों के लापरवाही के चलते आज पर्यन्त तक ग्राम पंचायत बांसला के लगभग 30 परिवार का राशन कार्ड नहीं बना है जिससे ग्रामीण शासन के किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। 

क्या कहते है ग्रामीण गेमन्ती बाई दर्रो, अनिता देहारी, रामबती दर्रो, चमेली दर्रो, बीमला बघेल, ममता दर्रो, सोमरी टांडिया, फुलेषश्वरी जैन, ललेश्वरी कोमरा, शाम बाई कोमरा, कृष्णा नुरूटी, जंयन्ती बाई कोमरा, जुगोतिन, दीनदयल जैन ने बताया की ग्राम पंचायत में तीन से चार बार राशन कार्ड बनाने के लिए राशन कार्ड का फार्म भरे है लेकिन अभी तक राशन कार्ड नही बना है। राशन कार्ड नहीं होने के कारण हम लोगो को सरकार का किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है, ना ही हाॅस्पिटल में इलाज हो रहा है। पंचायत सचिव युगल किशोर  सोनकर को राशन कार्ड के भरे हुए फार्म के बारे में पुछने जाते है तो गोल-मोल जवाब दिया जाता है। जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है।

 लाॅकडाउन होने के कारण ग्रामीणों को राशन सामग्री के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है। जिससे ग्रामीणों ने जल्द से जल्द राशन कार्ड बनाने की मांग की है।
 
इस संबंध में पंचायत सचिव युगलकिशोर सोनकर ने बताया की ग्राम पंचायत बांसला में 30 से भी जल्दा लोगो ने बीपीएल राशन कार्ड के लिए आवेदन किये है लेकिन फार्म के साथ पूरा दस्तावेज नहीं होने के कारण राशन कार्ड का फार्म जमा नही किया गया है और पहले जो एपीएल राशन कार्ड के लिए फार्म भरे थे उनका राशन कार्ड बन गया है अभी जो एपीएल राशन कार्ड के लिए फार्म भरे है उनका फार्म लाॅकडाउन होने के कारण जमा नहीं किया गया है।  

खाद्य निरीक्षक पूजा मेंडम ने कहा कि पंचायत सचिव से जानकारी लेती हूं,यदि एपीएल होगा तो लॉक डाउन में भी त्वरित बन जाएंगे, यदि बीपीएल होगी तो इसके लिए कांकेर जाना होगा। दस्तावेज अधिक होने के कारण कई कापी रिजेक्ट भी हो जाते है इस परिस्थिति में हम कुछ नही कर सकते फिर भी मैं प्रयास जरूर करूंगी।

No comments:

Post a Comment

छत्तीसगढ़ में पहली बार मियावकी पद्धति से पौधरोपण

पौधा लगाकर विधायक ने किया शुभारंभ,फिल्टर व कीट का वितरण भानुप्रतापपुर :- छत्तीसगढ़ शासन वन विभाग के द्वारा राज्य का प्रथम मियावकी तकनीक से व...